बुलंदशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमरा में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय.। मृतका के भाई ने अपने आरोपित पिता के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
आला कत्ल के साथ पिता की गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपी पिता को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया. मृतका के भाई इकराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था. बाकि अन्य परिजन घर पर मौजूद थे. इस दौरान उसका पिता शराब पीने के लिए घर में पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं देने पर परिजनों से झगड़ा करने लगा. इसी बीच कलयुगी पिता ने शराब के नशे में उसकी नाबालिग बहन नजमा (16 वर्ष) के गले पर चाकू से वार कर दिया.
हो रहा मुकदमा दर्ज
चाकू लगने से नजमा की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गयी है. मृतिका के भाई की तहरीर पर आरोपित पिता इस्लाम के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया जा रहा है. आरोपित को आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया गया.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए नीरज शर्मा की रिपोर्ट
