बुलंदशहर में RLD नेता के काफिले पर हमला, 5 लोगों के घायल होने की खबर

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर. बुलंदशहर में RLD नेता के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing on RLD leader’s convoy in Bulandshahr) हुई है जिसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आरएलडी नेता हाजी यूनुस के हाथ में गोली लगी है.

पुलिस (UP Police) ने बताया कि इस हमले के पीछे यूनुस के भतीजे अनस का हाथ होने का शक जताया गया है, जोकि वर्तमान में जेल में बंद है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मिर्जापुर गांव लौट रहे थे.

उन्होंने कहा कि कार में आए हमलावरों ने रजवाहा पुल के पास काफिले पर गोलीबारी की. उल्लेखनीय है कि यूनुस दो बार के बसपा विधायक रहे हाजी अलीम के भाई हैं. अलीम की वर्ष 2018 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *