दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई है शाम 8 बजकर 45 मिनट पर मनमोहन सिंह जी को एम्स के कार्डियों थोरासिस वार्ड में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की.
मनमोहन सिंह का परिचय
87 साल के पूर्व मनमोहन दिल के मरीज हैं वह 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे है. 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गह ( पाकिस्तान के पंजाब) प्रांत में जन्मे मनमोहन सिंह पंजाब विवि, कैंब्रिज विवि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. राजनेता के अलावा मशहूर अर्थशास्त्री हैं वो एकेडमियन और नौकरशाह भी रहे हैं इसके अलावा पदम विभूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं.
