नई दिल्ली. शादियों के सीजन ने सोने की चमक को एक बार फिर बढ़ा दिया है. सोने के दाम उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. सोना-चांदी (Gold silver price) का डिमांड तेजी बढ़ रहा है. ऐसे में आज सोने की कीमत (Gold price today) में मामूली बढ़त नजर आ रही है. वहीं, चांदी सस्ती हुई है. आज बुधवार 5 जनवरी को मल्टी काॅमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फरवरी वायदा में 0.10 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं चांदी के दाम में 0.14 फीसदी की गिरावट आई है.
सोने का भाव (Gold Price Today): आज के कारोबार में फरवरी वायदा सोने की कीमत 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 47,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. बता दें कि कल भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
चांदी का भाव (Silver Price Today): वहीं चांदी के दाम में 0.14 फीसदी की गिरावट आई है. आज एक किलो चांदी का भाव 62,141 रुपये किलो पर है.
