हम तो विदेश में थे, लेकिन वैक्सीनेशन हरदोई में हो गया और… खेला हो गया

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

हरदोई. देशभर में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन रिकॉर्ड बन रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसमें भी धांधली का मामला सामने आया है. यूपी के हरदोई (Hardoi) के शाहाबाद के रहने वाले युवक को टीका ऐसी तारीख में लगा दिखा दिया, जब वह भारत में था ही नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कागजों में जिस समय युवक का वैक्सीनेशन किया गया वह दुबई में था.

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी अफसर अली (34) अरब के रियाद शहर में इलेक्ट्रीशियन थे. रियाद में उन्होंने चार अप्रैल को कोरोना रोधी पहली डोज लगवाई थी. इसके सारे आवश्यक अभिलेख भी अफसर अली के पास हैं. 6 जून को अफसर अली अरब से वापस भारत आ गए.बीस सितंबर को उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाई. दूसरी डोज लगने के बाद जब अफसर अली को टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र दिया गया, तो वह भी सकते में आ गया. टीके की पहली डोज का उल्लेख भी इस प्रमाण पत्र में था.

प्रमाण पत्र के मुताबिक उसे सात मई 2021 को जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना रोधी पहला टीका लगा दिखाया गया, जबकि सात मई को अफसर अरब के रियाद शहर में था. इस तरह की घटना सामने आने के बाद हरदाई जिला प्रशासन लीपा-पोती करने में लगा हुआ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *