लत-खान पान के चलते हमें कब्ज की समस्या अपना शिकार बना लेती है जो हमारे लिए बहुत घातक होती है, अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो शरीर में कई अन्य बीमारियों हो सकती हैं. इसलिए अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो इसे अनदेखा न करें और समस्या से तुरंत इलाज करवाएं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या राहत मिलेगी. तो आइए आपको बताते हैं…
आपको बता दें कि कब्ज होने के कई वजह होती हैं, जैसे फाइबर युक्त खाने का सेवन नहीं करना, कम पानी पीना और शराब का ज्यादा सेवन करना. अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो नीचे बताई गई चीजों का सेवन करें…
सेब
सेब का सेवन करने से हर तरह की बीमारियां दूर रहती हैं, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है.
नाशपाती
नाशपाती का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. इसका सेवन करने से पेट एकदम साफ हो जाता है. इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इस समस्या को मिनटों में दूर कर देता है.
पालक
हरी सब्जियों में से एक पालक तो शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित होती है. इसका सेवन करने से भी कब्ज की तकलीफ से बचा जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं.
खाली पेट बादाम खाएं
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को रोजाना सुबह खाली पेट पूरी रात भिगोए हुए बादाम का सेवन करना चाहिए, इससे कब्ज की परेशानी तुंरत सही हो जाएगी. बता दें कि बादाम में फाइबर होता है.
ब्लैक बेरी या रसभरी
बेरी में बहुत सारे न्यूट्रिएंस पाए जाते हैं, जिसका काम पेट को साफ करना हैं, इसलिए कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को ब्लैक बेरी या रसभरी का सेवन करना चाहिए.
