नई दिल्ली : दिल्ली समेत सारे भारत में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो चुके हैं. एक तरफ दाखिले की दौड़ है तो दूसरी तरफ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के एग्जाम चल रहे है. एग्जाम के बीच छात्र अक्सर रात को पढ़ाई करना पसंद करते हैं, क्योंकि दिन में ज्यादा ना तो पढ़ाई हो पाती है और ना ही मन लगता है. रात को पढ़ाने के कारण चीजें याद भी रहती हैं और शांत माहौल के कारण आपका ध्यान पढ़ाई में लगता भी है
रात को पढ़ने के कई सारे फायदे होते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि रात को पढ़ते वक्त नींद बहुत आती है. अगर आपको भी रात में पढ़ते वक्त यह समस्या हो रही है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसको फोलो करने के बाद आपको रात में नींद नहीं आएगी.
बड़ी लाइट जलाकर रखे : रात को पढ़ने वाले छात्र लैंप की लाइट में पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह गलत है. आपको रात के समय पढ़ते वक्त बड़ी लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए. बड़ी लाइट आपकी आंखों और दिमाग को अलर्ट रखने में मदद करेगी.
एक कप कॉफी : रात को पढ़ते वक्त एक कप कॉफी जरूर पीएं, क्योंकि प्रोपर रोशनी ना मिलने के कारण आपकी आंखे दर्द होने लगती है, जिससे आपको थकान महसूस होती है इसलिए रात को कॉफी पीना एक बेस्ट ऑब्शन है.
