नई दिल्ली : भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन बर्धमान को पाकिस्तान ने रिहा करने का ऐलान किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की ओर से शुक्रवार को भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जाएगा.
विदेश मंत्री ने दिए थे बातचीत के संकेत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘शांति का न्योता देने के लिए’ अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. कुरैशी ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के मद्देनजर दिया है.
