31 मई तक रहेगा लॉकडाउन-4, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद?

अन्य जिले अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/लखनऊ:  देश में लॉकडाउन 4 का आगाज हो गया है. 18 मई को खत्म हो रहे तीसरे लॉकडाउन की मियाद खत्म होने से पहले अब चौथे लॉकडाउन का ऐलान हो गया है. ये लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा. पीएम मोदी के कहे के मुताबिक ये लॉकडाउन नए रूप रंग वाला है. इस लॉकडाउन के लिए जारी हुई गाइ़डलाइन में कई तरह की छूट दी गई हैं. अब सभी राज्य अपने-अपने हिसाब से गाइडलाइन तय करंगे. उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द गाइडलाइन जारी करेगी.

लॉकडाउन-4 में होंगे 5 जोन

इस लॉकडाउन में अब पांच तरह के जोन बनाए गए हैं. इनमें कंटेनमेंट और बफर जोन को जोड़ा गया है यानि अब 1-कंटेनमेंट 2- बफर जोन 3- रेड जोन 4- ऑरेंज जोन 5- ग्रीन जोन रहेंगे हालाकि, जोन के ये इलाके राज्य तय करेंगे.

क्या-क्या रहेगा बंद ?

1- स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी

2- जिम, सिनेमा हॉल और मॉल बंद रहेंगे

3- सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बंद रहेगी, एयर एंबुलेंस, सुरक्षा कारणों के लिए ही हवाई यात्रा की जा सकेगी

4- मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी

5- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा

6- होटल-रेस्टोरेंट, रेस्त्रां, बंद रहेंगे, होम डिलिवरी के लिए खोलने की अनुमति होगी

7- सभी तरह के धार्मिक स्थल और स्थलों पर आयोजन प्रतिबंधित रहेगा

8- कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरुरी चीजों की अनुमति होगी

9-सामाजिक और राजनतिक सभाएं और कार्यक्रम बंद रहेंगे

क्या-क्या खुला रहेंगा ?

1- स्पेशल रेलगाड़ियां चलती रहेंगी

2- गृहमंत्रालय की इजाजत के बाद हवाई यात्री की जा सकेगी

3- दो राज्यों की सहमति से बस चल सकती है

4- कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरुरी चीजों की अनुमति होगी

5- मैच हो सकेंगे लेकिन दर्शकों के बिना

6- सभी तरह का सामान ला रही गाड़ियों, ट्रकों को एक राज्य से दूसरे राज्य जाने की अनुमति

5- जिला प्रशासन की अनुमति से जहां दुकाने खुलेंगी वहां दुकान पर 5 से ज्यादा लोग ना हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *