नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरों पर पूर्ण विराम लग गया है. आम आदमी पार्टी के संय़ोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात का खुलासा किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ नई दिल्ली में गठबंधन से इनकार किया है. केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने इनकार के बाद दोनों पार्टियां लोकसभा चुनावों के रण में एक साथ नहीं उतरेंगी.
दिल्ली में नहीं होगा आप और कांग्रेस का गठबंधन, केजरीवाल ने बताया यह कारण
