कन्नौज में विपक्षी पार्टियों पर भड़के PM, कहा- मोदी को गाली देते हैं, आतंकवादी को नहीं

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

कन्नौज/लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान सोमवार को किया आजायेगा. जिसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम को थम जाएगा. उससे पहले शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के कन्नौज पहुंचे हुए हैं.

बतादें कि लोकसभा चुनाव 2019 के के चौथे चरण के लिए मतदान सोमवार को किया जाना है. इसे कड़ी में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज पहुंचे हुए हैं. जहाँ पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबधित करते हुए कहा कि, हमारे देश के वीर शहीदों ने तिरंगे झंडे को लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी. वो स्वराज के लिए लड़े थे, अब हमें सुराज के लिए लड़ना है. हम तब संकटों से निकलना चाहते थे और अब हम समृद्धियों की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं. तिरंगा ही हमारी प्रेरणा है.

नया हिंदुस्तान अब डरेगा नहीं. नया हिंदुस्तान आतंकियों के घर में घुसकर मारेगा. जब देश सुरक्षित होगा तभी सामान्य मानवी का जीवन सही से चलेगा. आज जितने लोग खुद को भावी प्रधानमंत्री बता रहे हैं, इन्होंने देश को मजबूत बनाने की, जवानों की रक्षा की कोई योजना सामने रखी है क्या? जो मोदी को हराने के लिए, पाकिस्तान के झूठ को सच मानते हों, पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हों, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है. आतंकवाद से देश की रक्षा होनी चाहिए की नहीं? सपा बसपा वाले एक बार भी आतंकवाद पर बोले क्या? मोदी को इतनी गाली दी, लेकिन आतंकवाद को एक भी गाली दी क्या?

क्या सपा बसपा वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं. यहाँ मोदी ने कहा कि, आज मोदी का प्रचार वो किसान कर रहे हैं जिन्हें पीएम किसान योजना से मदद राशि मिली. आज मोदी का प्रचार वो परिवार कर रहा है जिसके बेटे मातृभूमि की रक्षा में हैं, जिन्हें बूलेट प्रूफ जैकेट और हथियार मोदी ने दिये हैं. आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे के धूंए मे निकाल दी थी और उसे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला. कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने इसबार भी सुब्रत पाठक को उम्मीदवार बनाया है, वहीँ उनका मुकाबला अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव से होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *