बोफोर्स के नाम पर जो मार खा चुके हैं वो बदले की नियत से राफेल-राफेल रट रहे हैं: मेनका गांधी

अन्य जिले अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी कांग्रेस पर लगातार हावी होने की कोशिश कर रही हैं. सुल्तानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राफेल में किसी तरह का कोई छल नहीं है. मेनका ने कहा कि बीजेपी सरकार छल कपट की सरकार नहीं है. जो लोग पहले मार खार चुके हैं बोफोर्स के नाम पर बस वो सोंच रहे हैं अपना बदला ले लें.

चीनी मिल को लेकर किया बड़ा वादा
मेनका गांधी ने कहा कि जिले की जिस चीनी मिल को मेरी पति ने लगवाया था मैं उसकी क्षमता को बढ़वाऊगी. मेनका ने कहा मेरी जिंदगी सेवा मे ही डूबी है और सेवा में ही डूबी रहेगी. मैं रोज लोगों के लिए काम करती हूं. मै मंत्री हूं संतरी हूं ये मुझे परवाह नहीं.

मायावती ने मांगा मुस्लिमों के लिए आरक्षण, जुमे की नमाज पर कही ये बात

वरुण गांधी की तारीफ
बेटे वरुण गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भईया जब आए थे तो उन्होंने जी जान लगाकर सेवा करी. पूरे पूर्वांचल मे सबसे अच्छा अस्पताल उन्होंने अपने पैसे से बनाया. उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया. अपनी तनख्वाह एक दिन भी नहीं ली. हालांकि उनका अपना परिवार है, उनकी अपनी बेटी है लेकिन पूरी तनख्वाह जाती थी सुल्तानपुर में. कोई मर गया तो उसकी विधवा की मदद के लिए, सर्दियां हुई तो गरीबों को पचास हजार कम्बल बांट दिए जाते थे. कभी उन्होंने पूछा नहीं कौन सी जाति कौन सी कौम. उन्होंने भरपूर सबके लिए किया.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सपना चौधरी के गाने पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके

 

एक नजर इधर भी…

अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड

ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *