बीजेपी नेता ने प्रियंका पर की विवादित टिप्पणी, कहा- स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर जाने लगी

होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, नेताओं की जुबान उतनी ही खराब होती जा रही है. बीजेपी नेता ने प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसकी चारों ओर से निंदा हो रही है. BJP नेता जयकरण गुप्ता ने कहा कि स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी है.

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मेरठ में एक जनसभा के दौरान जयकरण गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलते हैं, अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते. अरे स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी, गंगाजल से परहेज़ करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे.

बता दें कि इस रैली में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य वक्ता थे. जयकरण गुप्ता का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *