तो क्या यूपी में बिखर जाएगा महागठबंधन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है. पार्टी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में परिणाम अपेक्षित नहीं रहे इसलिए हर पहलू की समीक्षा की जा रही है. इसी बी. दिल्ली में मायावती ने एक पार्टी की मीटिंग की. सपा के बाद दिल्ली में बसपा सुप्रीमो ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई. गठबंधन के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने संकेत दे दिए कि, अब सपा-बसपा का गठबंधन आगे मुश्किल है।

हमें यादवों का वोट नहीं मिला: मायावती
चुनाव में गठबंधन की समीक्षा के बीच मायावती वोट ट्रांसफर के तरीके को लोकर बेहद नाराज दिखीं. सभी जिलाध्यक्षों, जोनल कॉर्डिनेटर और सांसदों के साथ समीक्षा बैठक में मावती ने दो टूक कहा कि, उन्हें समाजवादी पार्टी का वोट ट्रांसफर नहीं हुआ. खासकर यादव वोट पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए मायावती ने साफ कर दिया कि, आगे सपा के साथ उनके सियासी दल के रिश्ते मुश्किल हैं.

पहली बार उपचुनाव भी लड़ेगी बसपा
बसपा सुप्रीमो मायावती का ये दूसरा फैसला भी सपा के लिए दूसरी बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है. दरअसल, बसपा आज तक कभी भी उपचुनाव में शामिल नहीं होती है. लेकिन लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद अब बसपा ने ऐलान किया है कि, वो सभी 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यानि ऐसे में सपा के सामने बसपा के उम्मीदवार भी रहेंगे.

ईवीएम पर फोड़ा ठीकरा
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में हार के लिए जिम्मेदार सभी पहलुओं पर चर्चा की गई. इस बैठक में पार्टी नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी बताते हुए मशीन पर हार का ठिकरा फोड़ दिया. बैठक के बाद ये संकेत भी दिए गए कि मायावती विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती हैं.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही यूपी की राजनीति में बड़ा बदलाव आया था जब पुराने प्रतिद्वंद्वी एसपी-बीएसपी एक हुए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *