दिवाली के दिन अचानक शिवपाल के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे मुलायम, कहा-‘भाई को आशीर्वाद देने आया’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : नेता जी कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव दीपावली के मौके पर भाईचारे का संदेश देने छोटे भाई व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव के सरकारी घर व दफ्तर 6 एलबीएस स्थित आवास पर पहुंचे. हालांकि अखिलेश यादव इस मौके पर नहीं नहीं दिखाई दिए. इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव के साथ दिवाली पूजन किया.इस मौके पर कोई सियासी बयानबाजी तो नहीं हुई.

अचानक शिवपाल के पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम
मुलायम दीपावली के दिन शाम को अचानक शिवपाल सिंह यादव के पीएसपी (लोहिया) के कार्यालय पर पूजा करने पहुंच गए. हालांकि मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर मीडिया से राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में कोई बातचीत नहीं की लेकिन उन्होंने देश को दीपावली के लिए शुभकामना संदेश दिया.

मुलायम सिंह ने इस मौके पर गावों की तारीफ करते हुए कहा कि शहर के मुकाबले गांव में दीपावली ज्यादा धूमधाम से मनाई जाती है. सरकारों को गांव के विकास का खास ख्याल रखना चाहिए. मुलायम पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी साधना, छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा, बेटे आदित्य भी साथ में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : चाचा शिवपाल पर अखिलेश यादव, कहा- सेक्युलर से नहीं सिर्फ बीजेपी से है मुकाबला

परिवार के साथ की पूजा- शिवपाल यादव
इस मौके पर शिवपाल सिंह ने कहा कि अभी मैंने पूजा की है और हमारे साथ पूरा परिवार है. हमारे साथ नेताजी भी पूजा में शामिल हुए और मुझे आशीर्वाद भी दिया. यह हमारा सौभाग्य है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहली बार पूजा हो रही है और पहली ही पूजा में नेताजी शामिल हुए हैं. यह नेताजी का बढ़प्पन और प्रेम है कि नेताजी खुद ही पूजा में शामिल होने के लिए आए थे.

यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह से हुई गलती से मिस्टेक, शिवपाल की पार्टी कांफ्रेस में बार-बार लिया सपा का नाम

अखिलेश ने बनाई रखी दूरी
गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर को भी मुलायम सिंह यादव अचानक शिवपाल के पार्टी दफ्टर पहुंच गए थे. उस दौरान उन्होंने शिवपाल की पार्टी का झंडा भी स्वीकार किया था. शिवपाल के दफ्तर पहुंचने पर एक बार फिर सियासी महकमों में हलचल तेज हो गई थी, हालांकि इसके बाद वे सपा दफ्तर भी पहुंचे थे. इस मौके पर नहीं दिखने वाले अखिलेश यादव अब भी चाचा शिवपाल से नाराज़ है. शायद इसलिए ही दीपावली के शुभ अवसर पर भी उन्होंने शिवपाल यादव से दूरी बनाये रखी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *