पीएम की अपील पर मुस्लिम समुदाय ने की रौशनी, ईदगाह में कोरोना को हराने का संकल्प

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: एक तरफ जहां तबलीग जमात के चलते कोरोना को हिंदू-मुस्लिम का रंग दिया जा रहा है. वहीं लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह से आई उजाले की तस्वीरों ने उन तमाम लोगों को जवाब दे दिया है जो धर्म की धुंध उड़ा कर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं.

खालिद रशीद फरंगी महली के साथ जुटे सैकड़ों लोग

दरअसल, ईदगाह मस्जिद के इमाम और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में ऐशबाग ईदगाह पर  गंगा जमुनी तहज़ीब की  बेहतरीन मिसाल देखने को मिली. पप्धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीया जलाने की जो अपील की थी उसमें खालिद रशीद फरंगी महली समेत तमाम धर्मगुरुओं ने शिरकत की. उसमें उलमाओं के साथ मदरसे के बच्चे भी शामिल हुए.

मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर लिया संकल्प मांगी गई दुआ

इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का बेहद ख्याल रखा. सभी लोगों ने दूर-दूर खड़े होकर मुंह पर मास्क लगाकर मोमबच्ची और मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम की अपील का समर्थन किया. देश के साथ खड़ा होने का संकल्प लिया. कोरोना महामारी की मुसीबत से मुल्क की हिफाजत के लिए खास दुआ भी की गई.

लोगों ने सराही फरंगी महली की पहल

फरंगी महली की पहल को सभी लोगों ने सराहा, मीडिया और सोशल मीडिया पर भी मुस्लिम धर्मगुरु की इस पहल का खूब स्वागत किया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *