लगातार भाषण से पीएम मोदी का गला हुआ खराब

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : चुनाव में जीत का सहरा सजाने के लिए सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बीजेपी की जीत के लिए रोजाना आधा दर्जन से ज्यादै रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, गुरुवार को पीएम मोदी की पांच रैलियां थीं. इतनी सभाओं के चलते उनका गला जवाब दे गया, शाम को जब वह प्रयागराज में जनता को संबोधित करने पहुंचे तो उनका गला बैठ चुका था, फिर भी उन्होंने उपस्थित जनसमूह को निराश नहीं किया और 20 मिनट का भाषण दिया, लेकिन अमूमन वो औसतन 40 मिनट का भाषण देते रहे हैं.

100 से ज्यादा सीटों पर रैली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक रैलियों से ज्यादातर चुनावी कार्यक्रम थे, चुनाव के ऐलान से पहले ही पीएम मोदी 100 से ज्यादा लोकसभा सीटें कवर कर चुके थे. इस दौरान उन्होंने 100 प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया साथ ही कई जगहों पर शिलान्यास के कार्यक्रम हुए. पीएम मोदी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर के बाद वह 200 से ज्यादा कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं

2014 मे 500 से ज्यादा रैलिया की

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी समेत अनेक दिग्गजों ने देश भर में 500 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया था,

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *