7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरु हो चुके हैं. नवरात्र के दिनों में कई लोग 9 दिनों तक उपवास खते हैं. कई बार व्रत में ठीक तरह से न खाने पीने से इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. कई बार महिलाएं ये सोचकर भी व्रत रखती हैं कि इस दौरान डायटिंग हो जाएगी. अगर आपने भी व्रत रखा है तो आज हमको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आप नवरात्र के व्रत में खा भी सकते हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा.
– सारे दिनों का व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें हर 3 घंटे में कुछ न कुछ जरूर खायें अगर आप ऐसा करते हं तो आपका मेटाबॉल्जिम सही बना रहता है.
– दिनभर एनर्जी देने वाली चीजों का सेवन करें, जैसे- दही, योगर्ट और फल आदि. तली भूनी चीजें ना खायें.
– व्रत में हेल्थी चीजें खानी जरूरी है और इसके लिए आलू या शक्करकंद की चाट को पुदीने की चटनी, सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर खा सकते हैं.
– कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने की बजाय आप सिंघारे के आटे की रोटी का सेवन करें, आप चाहें तो सामक के चावल का डोसा भी बना सकते हैं.
– दिन में दो बार दूध जरूर पीयें. इसके अलावा आप दिन में नींबू पानी या नारियल पानी भी पी सकते हैं. व्रत खोलने के लिए आलू की सब्जी ना खायें क्योंकि आलू फैट को बढ़ता है, इसलिए लौकी , टमाटर की सब्जी को शामिल करें.
