सर्द मौसम में यूपी की सियासत गर्म, अखिलेश, प्रियंका और मायावती…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UttarPrdesh)में  बहुत दिन बाद लगा कि, विपक्ष नाम की चिड़िया  है. क्योंकि, लोकसभा चुनाव के बाद से विपक्ष तो मानों कान में तेल डालकर सो गया हो. कानून व्यवस्था से लेकर तमाम मुद्दों पर विपक्ष के बड़े बड़े चेहरे भी सड़क पर नहीं आए. बल्कि ट्वीट करके विपक्षी धर्म की इतिश्री कर लेते थे. उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष ने तेवर दिखाए तो सियासी तस्वीर एकदम बदली हुई दिखी और केवल तस्वीर नहीं बल्कि तासीर भी बदली दिखी. सर्द मौसम में गर्मी का एहसास भी हुआ.

अखिलेश यादव ने संभाला ‘विपक्ष का स्ट्राइक’ छोर

उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता को गंभीर हालत में जब लखनऊ से दिल्ली रेफर किया गया तो विपक्ष के खेमे में विरोध की सरगर्सोमी केवल सोशल मीडिया तक ही महसूस हो रही थी. लेकिन अलसुबह अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने विधानसभा के दरवाजे पर मौन व्रत और धरना देकर विपक्ष की पारी की अगुवाई कर दी. उसके बाद तो पूरे विपक्षी खेमें में हलचल मच गई.

प्रियंका गांधी पहुंची पीड़ित परिवार के पास

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ (Lucknow) में कार्यकर्ताओं के साथ चिंतन-मंथन में लगी थी. लेकिन जैसे ही मामला गंभीर हुआ प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा पहुंची. वहीं लखनऊ से लेकर उन्नाव तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और लाठियां भी खाईं. कांग्रेस के नए नेवेल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) खुद कार्यकर्ताओं के साथ लाठी खाते दिखे.

मायावती राज्यपाल से मिलीं

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी मौके की नजाकत पर खामोश नहीं रहीं. आनन फानन में मायावती राज्यपाल आनंदीबेन (Anandibn Patel)से मिलने जा पहुंची. मीडिया के माइकों पर मायावती ने कहा कि, एक महिला होने के नाते में उनसे अपील करने गई थी.

बीजेपी ने किया पलटवार

हालांकि कानून व्यवस्था पर विपक्ष के ये तेवर सरकार के लिए थोड़े परेशानी वाले थे. लेकिन बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए मायावती और अखिलेश के साथ-साथ प्रिंयंका गांधी पर भी निशाना साधा. बीजेपी ने अखिलेश यादव के धरने पर कहा कि, वो याद करें कि, उनके पिता मुलायम सिंह ने रेप पर क्या कहा था. वही मायावती पर कहा कि, उनकी पार्टी में खुद बलात्कार के आरोप के नेता है. वहीं प्रियंका गांधी पर कहा कि, वो ऐसे मामले पर भी पॉलिटिक्स कर रही हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *