UP में BJP के नए ‘चौधरी’ बने ‘पंकज’, पार्टी के17वें और कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Lucknow: आखिरकार, तमाम कयास और कवायदों को विराम देते हुए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष मिली ही गए, पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) को भाजपा का नया मुखिया बनाया गया है, महाराजगंज से 7 बार के सांसद और केंद्र में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को ये कमान सौंपी गई है, कल नामांकन के बाद आज रविवार को उनके नाम का औपचारिक ऐलान भी हो गया.

सीएम योगी बने प्रस्तावक
इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Cm Yogi) के साथ-सात दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने, पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए और भूपेन्द्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सी बदली. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई।

कौन-कौन रहे मौजूद
इस अहम मौके पर केंद्रीय चुनाव प्रयवेक्षक और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद रहे.

UP BJP के 17वें और कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष
पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) यूपी बीजेपी के 17 वें अध्यक्ष बने हैं और कुर्मी बिरादरी से बीजेपी की कमान संभालने वाले चौथे अध्यक्ष हैं, इससे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्र देव सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *