Purvanchal Expressway: पीएम मोदी आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मिराज-सुखोई और जगुआर करेंगे लैडिंग

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Purvanchal Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं. पीएम मोदी लॉकहिड मार्टिन सी-130 हेरकयूलिस से दोपहर डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे.

प्रधानमंत्री की अगुवायी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के बाद भाषण भी देंगे. बता दें, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे योगी आदित्यनाथ का मेगा प्रोजेक्ट है. वहीं, जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के भाषण के बाद करीब आधे घंटे का एयर शो भी होगा. जिसमें देश के फाइटर जेट अपने देश का दम ख़म दिखायेंगे.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर बने रन-वे पर इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान एयर-शो के जरिये अपने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में कुरेभार गांव के पास 3.2 किलोमीटर लंबा रन-वे बनाया गया है. फाइटर एयरक्राफ्ट सुखोई, जगुआर और मिराज फ्लाईपास्ट करेंगे. दोपहर 2.40 बजे एयर शो शुरू होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *