ITBP के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम, मिठाई खिलाकर दी बधाई

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : पिछली कई दिवाली की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपनी दिवाली उन जांबाजों के साथ मनाने वाले हैं जो पूरे देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. सेना के वीर जवानों के साथ पीएम मोदी अपनी दिवाली मनाएंगे. इसके लिए उनके पूरे कार्यक्रम की प्लानिंग हो गयी है.

पीएम मोदी बुधवार की सुबह देहरादून पहुंचे. यहीं वे केदारनाथ में दीवाली का उत्सव मनाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करेंगे. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद करीब पौने 10 बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे. वहां पूजा अर्चना के बाद वे केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. आपको बता दें कि इस बारे में काफी समय से चर्चाएं की जा रही थीं.

इसके बाद पीएम मोदी इस बार उत्तराखंड के हर्षिल बॉर्डर पर जाएंगे. यहां वे जवानों के साथ रहेंगे और यहीं दिवाली का त्योहार मनाएंगे. पीएम मोदी के साथ देश के सेना प्रमुख बिपिन रावत और सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सेना प्रमुख बिपिन रावत ने मंगलवार को ही पीएम के दौरे को लेकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था. आपको बता दें की पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ ही दिवाली का त्योहार मनाते हैं.

पीएम मोदी उत्तराखंड के हर्षिल बॉर्डर के दौरे रहेंगे इस दौरान वे सेना की तैयारियों और बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर के चल रहे कामों का जायजा लेंगे. पीएम मोदी जवानों के साथ वक्त बिताएंगे साथ ही कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे. इसके साथ ही जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं भी देंगे. जानकारी दे दें कि हर्षिल बॉर्डर भारत-चीन सीमा से करीब 45 KM की दूरी पर स्थित और इसके पास गंगोत्री नेशनल पार्क बनाया गया है जहां से दिखने वाला नजारा जना माना लाहौल-स्पीति की तरह ही दिखायी पड़ता है.

कहां-कहां मना चुके हैं दिवाली

ऐसा नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी जवानों के साथ पहली बार त्योहार मनाने वाले हैं. इससे पहले भी कई दफा उन्होंने जवानों के साथ त्योहार मनाए हैं. दिवाली की बात करें तो 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों संग दिवाली मनायी. 2015 में अमृतसर के युद्ध स्मारक में, 2016 में चीन सीमा पर और 2017 में एलओसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली मनायी थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *