राहुल गांधी ने किया खुलासा, इसलिए प्रियंका को मिली कांग्रेस महासचिव की कमान

होमपेज स्लाइडर

लखनऊः प्रियंका गांधी के राजनीति में औपचारिक एंट्री के बाद जब तक लोग कांग्रेस से ये सवाल पूछते ही उन्हें किस तौर पर देखा जा रहा है, तब तक पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसका खुलासा कर दिया है. दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में सीएम पद का चेहरा होंगी.

आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका
राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में होने वाले आमागी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा होंगी. हालांकि राहुल गांधी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिरकार वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगी.

 

 

सकारात्मक बदलाव की शुरुआत
राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन दिया है कि वे राज्य में कांग्रेस की सच्ची विचारधारा, गरीबों और कमजोर लोगों की विचारधारा, सबको आगे लेकर बढने की विचारधारा को आगे बढायें.’ उन्होंने कहा कि इस फैसले से उत्तर प्रदेश में नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा.

युवाओं की जरूरतों का होगा ध्यान
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य काम करेंगे. जो उत्तर प्रदेश को चाहिए, जो उत्तर प्रदेश के युवा को चाहिए, वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है .’ उल्लेखनीय है कि प्रियंका को कांग्रेस महासचिव नियुक्त करने के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है .

बैकफुट नहीं खेलती कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे. हम राजनीति जनता के लिए, विकास के लिए करते हैं. जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे .’ उन्होंने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं. कांग्रेस और सपा-बसपा की विचारधारा में काफी समानताएं हैं . हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *