लोकसभा चुनाव लड़ने पर प्रियंका का बड़ा ऐलान, पार्टी लगी काम पर

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : इन दिनों प्रियंका गांधी अमेठी, रायबरेली और अयोध्या दौरे पर हैं, 27 मार्च से शुरु हुआ उनका दौरा 29 मार्च को खत्म होगा, दौरे के मुताबिक पहले दिन प्रियंका लखनऊ से कार के जरीए अमेठी पहुंची, उनके अमेठी पहुंचने महिलाओं ने प्रियंका का स्वागत किया, इस दौरान वो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कैंसर से जुझ रहे मोहम्मद लतीफ से मिलीं,

चुनाव लड़ने को लेकर किया बड़ा ऐलान

शाम के वक्त प्रियंका ने जनसंवाद किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने अभी तक चुनाव लडने पर फैसला नहीं किया है, अगर पार्टी कहेगी तो जरुर चुनाव लडूंगी, अभी मेरा काम पार्टी के लिए प्रचार करना और उसे मजबूत बनाना है.

28 मार्च को मां के संसदीय क्षेत्र का करेंगी दौरा

5 साल बाद अमेठी पहुंची प्रियंका 28 मार्च को रायबरेली में मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करेंगी, 28 मार्च की सुबह रायबरेली में प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलेंगी. दिन भर वह कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ मीटिंग करेंगी. उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा.हालांकि 5 साल बाद प्रियंका अमेठी दौरे पर आई हैं ऐसे में अमेठीबासियों के विरोध का सामना भी उन्हें करना पड़ा, सड़कों पर प्रियंका के विरोध में पोस्टर लगे भी दिखे

29 को अयोध्या जाएंगी प्रियंका

29 मार्च को वह रायबरेली से अयोध्या के लिए रवाना होंगी. अयोध्या में वह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेंगी, इस दौरान उनका रोड शो भी होगा. दो जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित भी करेंगी. प्रियंका गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना भी करेंगी. इस दौरान उनका संतों से भी मिलने का कार्यक्रम है. शाम 7 बजे प्रियंका अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. रात्रि 9.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

 

 

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *