लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के विश्वास को बेच दिया गया. महिलाओं के साथ धोखा किया गया है. महिलाओं को उनका हक नहीं दिया जा रहा है. प्रियंका ने आगे कहा कि अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई है. उन्होंने कहा कि देश के लगभग हर घर ने राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ न कुछ दान दिया है. घर-घर जाकर प्रचार भी किया गया.
यह भक्ति की बात है और इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. दलितों की जमीन के टुकड़े, जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता था, हड़प लिया गया. प्रियंका ने कहा कि जमीन के कुछ टुकड़े कम मूल्य के थे और ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचे गए थे. इसका मतलब है कि चंदा के जरिए जो पैसा इकट्ठा हुआ है, उसमें घोटाला है.
