लखनऊः लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हार की समीक्षा करने के लिए 7 जून को प्रयागराज जाएंगीं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन तक प्रयागराज में रूककर लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करेंगी. साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन भी करेंगी.
अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी यूपी के 40 प्रत्याशियों के साथ हार की समीक्षा करेंगी. साथ ही पूर्वी यूपी के सभी जिलाध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है. कहा जा रहा है कि कई पदाधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में भितरघात करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है.
