बनारस में मोदी को घेरने के लिए गठबंधन का प्रियंका प्लान ! इस तारीख को भरेंगी पर्चा

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस दौरे पर हैं, 26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन करेंगे, इस दौरान 6 राज्यों के मुख्यमंत्री, दर्जन भर से ज्यादा सांसद और एडीए के बड़े नेता मौजूद रहेंगे, 26 अप्रैल को बनारस से एनडीए अपनी ताकत दिखाएगा, इस ताकत को कम करने के लिए कांग्रेस प्रियंका प्लान तैयार कर रही है, जी हां, मोदी को बनारस में घेरने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी को बनारस से उतारने पर गंभीर विचार बना रही है

 29 मई को कर सकती हैं नामांकन

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी 29 अप्रैल को इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं.  हालांकि कांग्रेस ने अभी तक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और इस अहम सीट पर अपने प्रत्याशी को लेकर संस्पेंस बनाकर रखा है. वाराणसी से प्रियंका की उम्मीदवारी पर अटकलें यदि लग रही हैं तो इसकी भी वजहें हैं. वाराणसी सीट उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आती है और प्रियंका गांधी को इस क्षेत्र की कमान सौंपी गई है. ऐसे में कांग्रेस वाराणसी सीट पर ऐसे कद्दावर नेता को पीएम मोदी के खिलाफ खड़ा करना चाहेगी जो उन्हें कड़ी चुनौती पेश करते हुए पूर्वांचल की सभी सीटों पर अपना असर डाल सके.

प्रियंका भी जाहिर कर चुकी हैं अपनी इच्छा

बता दें प्रियंका गांधी खुद कह चुक हैं अगर कांग्रेस उन्हें वाराणसी से मैदान में उतारना चाहती है तो वो जरुर लड़ेंगी. प्रियंका गांधी ने कुछ दिनों पहले रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? खुद प्रियंका ने वाराणसी से अपने चुनाव लड़ने की संभावना को कभी पूरी तरह से खारिज नहीं किया है. वाराणसी से चुनाव लड़ने पर वह कहती आई हैं कि पार्टी अगर उनसे कहती है तो वह इस सीट पर चुनाव लड़ेंगी. वहीं प्रियंका ने सक्रिय राजनीति में जबसे कदम रखा है तबसे वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने की मांग करते आ रहे हैं.

गठबंधन भी दे रहा प्रियंका का साथ

वहीं गठबंधन ने  हाई प्रोफाइल सीट पर शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है लेकिन प्रत्याशी की घोषणा के चार दिन बीत जाने के बाद भी शालिनी अभी तक वाराणसी नहीं पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शालिनी को वाराणसी जाने से रोका है. शालिनी का वाराणसी न पहुंचना और चुनाव-प्रचार शुरू न करने के भी मायने निकाले जा रहे हैं. इसे वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *