रिटायर हुए DGP हितेश चंद्र अवस्थी, आज से ये देखेंगे उनका काम…नए DGP का जल्द आएगा नाम

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के सबसे बड़े मुखिया हितेश चंद्र अवस्थी(HC AWASTHI) आज रिटायर हो गए हैं. उन्होंने आज अपना चार्ज छोड़ दिया. उत्तर प्रदेश में अब नए डीजीपी की तैनाती होनी है, लेकिन तब तक डीजीपी का चार्ज एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ( Prashant Kumar ) को दिया गया है.यानि,नए डीजीपी की तैनाती तक प्रशांत कुमार देखेंगे डीजीपी का काम।

नए डीपी के नाम पर मंथन, ये हैं रेस में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी के नाम पर लगाार मंथन चल रहा है, कल ही मुख्सचिव लोकसेवा आयोग भवन में मीटिंग करके गए हैं, वहीं जो नाम यूपी डीजीपी की रेस में सबसे आगे है वो हैं नए डीजीपी की रेस में 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल (MUKUL GOYAL) सबसे आगे हैं। फिलहाल मुकुल गोयल एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात हैं। माना जा रहा है मंगलवार देर शाम गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ(YOGI ADITYANATH)  से मुलाकात भी की है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *