बीजेपी में शामिल होंगे सपा के बागी नीरज शेखर, आज करेंगे अमित शाह से मुलाकात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. नीरज शेखर आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नीरज शेखर बुधवार दोपहर में बीजेपी में आधिकारिक तौर पर शामिल होंगे. सूत्रों का कहना है कि बुधवार दोपहर में नीरज को आधिकारिक तौर पर बीजेपी कार्यालय में पद की शपथ दिलाई जाएगी.

वेंकैया नायडू को सौंपा था इस्तीफा
शेखर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने कहा कि वह किसी मजबूरी के तहत नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों और स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं. नीरज शेखर 26 नवंबर, 2014 से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे और 25 नवंबर, 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. वह पहली बार 2008 में बलिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव में लोकसभा के सदस्य बने. इसके अगले वर्ष ही उन्होंने बलिया से फिर जीत दर्ज की.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *