शिवराज सिंह का ऐलान राज्य में MP के लोगों को ही मिलेगी नौकरी, यूपी-बिहार के लोगों के रिएक्शन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि, मध्यप्रदेश में केवल मध्य प्रदेश के लोगों को ही नौकरी मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसके लिए जल्दी ही कानून लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे. शिवराज सिंह ने कहा है कि, मध्यप्रदेश के संसाधन केवल प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे . इसके लिए शिवराज सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया है.

अभी क्या है नियम

मध्यप्रदेश में अबतक भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे. इस प्रक्रिया में को बंदिश नहीं थी. यहां की नौकरियों में देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता है. मध्यप्रदेश PSC में भी मध्यप्रदेश के मूल निवासी और बाहरियों को बराबर अधिकार हैं.

यूपी-बिहार के लोगों का रिएक्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. और तो और दिल्ली के लोगों का कहना है कि, जब केजरीवाल ने कहा था कि, दिल्ली में केवल दिल्ली के लोगों का इलाज होगा तो क्या-क्या बातें कही गई थीं. लेकिन अब शिवराज के ऐलान पर किसी को एतराज नहीं हैं. उत्तर प्रदेश के युवाओं का कहना है कि, उत्तर प्रदेश में बाहरियों के लोगों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए.

कांग्रेस ने कहा ये चुनावी स्टंट

कांग्रेस ने इसे केवल चुनावी स्टंट करार दिया है. कांग्रेस का कहना है कि, शिवराज सिंह का ये ऐलान केवल उपचुनाव के लिए स्टंट है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि, मैने अपनी 15 माह की सरकार में उद्योग नीति में परिवर्तन किया और  प्रदेश के 70% स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया. शिवराज सिंह अब नींद से जागे हैं ये ऐलान केवल उपचुनाव के लिए है जो केवल घोषणा ही बनकर ना रह जाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *