सनी लियोनी ने ‘तेरी आंख्या..’ पर लगाए ठुमके, फैन्स बोले सपना चौधरी पीछे रह गई

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों कुछ हटकर करने की चाह रख रही हैं और लगातार ऐसे वीडियो बना रही हैं, जो सुर्खियों में छाए हुए हैं. ऐसे में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी पूरी तरह से सपना को टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सनी के साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है जो सनी को कंपनी दे रही हैं.

सपना के अंदाज को भी किया कॉपी
इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें सनी, सिर्फ सपना के गाने को नहीं बल्कि उनके अंदाज को भी कॉपी करती हुईं दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में सनी ने अपने अंदाज में नागिन डांस के स्टेप भी किए. बता दें कि तेरी आंख्या का यो काजल गाने से सपना चौधरी काफी पॉपुलर हुई थीं. उनके डांस मूव्स को बेहद पसंद किया गया था. देखिए वीडियो…

फैन्स ने किए शानदार कमेंट
सनी लियोनी के इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ फैन्स का कहना है कि उन्होंने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को इस गाने में काफी पीछे छोड़ दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *