Special: 25 साल की उम्र में बनी थीं मंत्री, ऐसे तय किया वकील से विदेश मंत्री तक का सफर

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः पूर्वी विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुषमा के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं में शोक का माहौल है. सुषमा देश के उन महिला राजनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ज्यादा मेहनत करके ऊंचाइयों को छुआ. सुषमा स्वराज हरियाणा ही पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने 25 साल की उम्र में मंत्री पद का जिम्मा सौंपा गया.

देश की पहली महिला विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज भारत की पहली ऐसी महिला थीं, जो केंद्रीय विदेश मंत्री बनीं. नरेंद्र मोदी सरकार कार्यकाल में सुषमा को विदेश मंत्री का कार्यभार सौंपा गया था. इस दौरान उनके काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया. बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे भारतीयों की मदद की और उनके घर वापस लौटने में मदद की.

यह भी पढ़ें : पार्टी से नहीं बल्कि खुद से थी सुषमा की पहचान, मंच पर ‘मैं’ नहीं बल्कि कहती थीं ये शब्द | खास बातें

सुषमा स्वराज ने नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स

-अपने करियर की बतौर वकील शुरुआत करने वाली सुषमा स्वराज सबसे कम उम्र वाली पहली महिला नेता हैं.

-1977 में 25 साल की उम्र में ही हरियाणा की कैबिनेट मंत्री का कार्यभार सौंपा गया था.

 

-सुषमा बीजेपी की पहली महिला प्रवक्ता बनीं थी.

-सुषमा स्वराज एकमात्र ऐसी महिला पॉलिटियशनथीं, जिन्हें ‘आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंट्रियन’ का अवॉर्ड से सम्मानित गया था.

– सुषमा बीजेपी की ओर से पहली बार दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री भी रहीं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *