राजभर का दावा- 2022 में बनी सरकार तो यूपी में लागू होगी शराबबंदी

बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो मामला हुआ है, जहां भाजपा की सरकार है वहीं ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं. हिंदू-मुस्लिम में इन सरकारों द्वारा झगड़ा करा कर वोट वसूला जाता है. हिंदू-मुस्लिम दोनों ही भारतीय नागरिक हैं. इनके बीच में झगड़ा कराना गलत बात है. जो दोषी हैं उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत करा कर कार्रवाई करनी चाहिए न कि फर्जी केस में फंसा कर निर्दोष को सजा मिलनी चाहिए.

Read More