महबूबा से हाथ मिलाकर बीजेपी ने किया बड़ा पाप- शिवसेना ने सामना के जरिए कसा तंज
शिवसेना का मानना है कि भाजपा ने अफजल गुरू को स्वतंत्रता सेनानी और शहीद मानने वालीं महबूबा मुफ्ती से हाथ मिलाकर सबसे बड़ा पाप किया है. अब भाजपा को इस मामले में राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहिए. पार्टी ने कहा कि 2008 मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषी अजमल कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत ने अपना बचाव करने का अवसर दिया. तो कन्हैया कुमार को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा. अगर उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले तो वे अदालत में टिक नहीं पाएंगे.
Read More