सीएम योगी ने किया ऐसा काम कि, मायावती ने भी तारीफ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: कोरोना के कहर से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर पहले दिन से ही जो कदम उठाए हैं उनकी केवल सराहना नहीं हुई है बल्कि कई राज्यों में उनका अनुसरण भी किया गया है. दिल्ली सरकार ने योगी आदित्यनाथ के मॉडल को अपनाया.

हॉट स्पॉट की हुई हर जगह तारीफ
लॉकडाउन के बाद भी जब कई जिलों में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा तो योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन जिलों को चुना जहां 6 से ज्यादा कोरोना के मरीज थे. सरकार ने उन जिलों के उन विशेष स्थानों को चुना जहां कोरोना का असर ज्यादा था. सरकार ने उन स्थानों को हॉटस्पॉट में बदलकर उन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया.

मजदूरों को घर भेजने के इंतजाम पर हुई थी वाहवाही
लॉकडाउन के बाद जब आनंद विहार और नोएडा में मजदूरों की भीड़ सड़कों पर उतरी तो हालात हलकान करने वाले हो गए थे. दिल्ली से लाखों मजदूर अपने घर जाने के लिए उमड़ पड़े थे. उस वक्त सरकार ने बस लगाकर फ्री में लोगों को घर पहुंचाने का इंतजाम किया था.

मायावती ने इसलिए की तारीफ
बसपा सुप्रीमो ने कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए योगी सरकार ने जो पहल की बसपा सुप्रीमो मायावती ने उसकी खुली दिल से तारीफ की है. मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि,
‘यूपी सरकार ने लॉकडाउन के कारण कोटा में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए कई बसें भेजी हैं, यह स्वागत योग्य कदम है, बसपा भी इसकी सराहना करती है, लेकिन सरकार से अनुरोध है कि, वह उन लाखों प्रवासी मजदूरों के परिवार की चिंता करे जो अपने घरों से दूर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं’

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजस्थान के कोटा में फंसे सैकड़ों छात्रों को इस मुसीबत की घड़ी में उनके घर पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने स्पेशल बसें भेजकर यूपी बुलाया है. यूपी पहुंचे इन छात्रों ने योगी सरकार की बड़ी प्रशंशा की है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *