भीम आर्मी का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, चंद्रशेखर ने दिया इतने घंटे का अल्टीमेटम!

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः राजस्थान के चुरू में पुलिस कस्टडी में हुए दलित युवक की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस मामले को लेकर सरदारशहर पुलिस लगातार विवादों में घिरी हुई है. अब इस को लेकर भीम आर्मी ने काफी बड़ा प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया है. मंगलवार को भीम आर्मी ने शहर के इन्द्रमणि पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक रैली निकाली.

भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर ने बताया कि उनकी मांग है कि दलित युवक को मारने और उसकी भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सरदारशहर थाने के तात्कालीन थानाधिकारी रणवीर सिंह समेत अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और गिरफ्तार करके जेल में डाला जाए. साथ ही इस मामले की जांच सीबीआई को दी जाए क्योंकि उन्हें सीआईडी की जांच पर विश्वास नहीं है. उनका कहना है कि जबतक उनकी ये मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा और साथ ही उन्होनें राजस्थान बंद की भी चेतावनी दी.

अलीगढ़ घटना पर बोले यूपी के मंत्री ‘ऐसी घटनाए हो जाती हैं’

दरअसल, जिसको लेकर ये प्रदर्शन है वो मामला राजस्थान के चुरू का है जहां पुलिस ने एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा था. कुछ पुलिसकर्मियों ने उसको इस कदर प्रताड़ित किया कि उसकी कस्टडी के दौरान ही मौत हो गई. साथ ही उसकी भाभी के साथ भी गैंगरेप किया गया था और उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी की गई है. उसको इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी आंख फोड़ दी और पैर के नाखून तक निकाल लिए थे. पीड़ित भाभी ने अपनी आपबीती बताते हुए बताया था कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके देवर और उसके साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की थी. जिस वजह से उसके देवर की मौत हो गई. साथ ही उसने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी ने उसके साथ गैंगरेप भी किया था. पीड़िता ने अपने बयान में सरदारशहर थाने के तात्कालीन थानाधिकारी रणवीर सिंह का नाम लिया था.

पहले इस मामले को काफी दबाने की कोशिश की गई लेकिन जब ये मामला सामने आया तो हर किसी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठाए. लोगों ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि अगर पुलिस ही अपराधियों जैसा बर्ताव करने लगे तो इससे ज्यादा बुरा और क्या हो सकता है.

इससे पहले भी भीम आर्मी ऐसे ही कई मुद्दों पर आक्रोश दिखाती आई है. कुछ महीनों पहले अलवर में हुए गैंगरेप को जयपुर में जमकर हंगामा किया था. भीम आर्मी एक दलित संगठन है जिसके संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण है. ये अक्सर ही दलितों के काम करते है और साथ ही दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर आवाज उठाते दिखाई देते है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *