Sambhal: मस्जिद बनाम मंदिर के सर्वे के महासंग्राम में हिंसा-बवाल- सियासत और संग्राम का सबब रहा संभल…अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं…दरअसल, संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में जांच कर रही SIT ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ के लिए तलब किया…।
क्या है मामला?
संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पूछताछ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है…जफ़र अली पर हिंसा भड़काने का आरोप है और तो वही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी हिंसा के लिए लोगों को भड़काने के आरोप लगे हैं… पुलिस की चार्जशीट में आरोप है कि संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने 23 नवंबर 2024 की रात को जामा मस्जिद के सदर जफर अली से फ़ोन पर बातचीत हुई थी…जिसमें उन्होंने मस्जिद का सर्वे न करने देने को लेकर भड़काऊ बात कही थी ।
संभल शाही मस्जिद का बदला नाम!
वहीं संभल में एक और घटनाक्रम ने घनघोर घमासान मचा दिया है…और इसकी वजह बना है ASI का एक नया बोर्ड…शाही मस्जिद के नाम से जानी जाने वाली मस्जिद का नाम बदला गया है…शाही मस्जिद की जगह जुमा मस्जिद लिखा गया है…कहा जा रहा है कि, ASI के रिकॉर्ड में ये पहले से ही जुमा मस्जिद है…अब मस्जिद के नए नाम पर भी संग्राम मचता दिखाई दे रहा है…।
जियाउररहमान का बयान
संभल के दंगल में नया एंगल आ गया है…करीब 4 घंटे की पूछताछ और जफर अली के कबूलनामे से जियाउर रहमान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं…सवाल यही है कि, क्या अब जिया पर कसा जाएगा शिकंजा…वहीं मस्जिद के नाम बदलने पर भी सवाल ये है कि, इसके मायने क्या हैं…हालांकि, इस पूछताछ के बाद सपा सांसद जिया-उर-रहमान ने कहा कि, वो अदालत के आदेश का पालन कर रहे हैं. जांच में सहयोग करेंगे क्योंकि, मैं निर्दोष हूं ।
