नई दिल्ली : यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड इलाहाबाद (Basic Education Allahabad UP) ने प्राइमरी और जूनियर लेवल के विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों से ट्रांसफर (District Assistant Teacher Transfer Online Application 2019) के लिए आवेदन मांगे हैं.
आवेदन की योग्यता
नियुक्ति पा चुके प्राइमरी और अपर प्राइमरी अध्यापक, जो दूसरे जिले में अपना ट्रांसफर चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुल रिक्तियों की संख्या 17600 है. स्कूलों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
करें आवेदन
– ट्रांसफर के लिए http://upsecgtt.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कीजिए.
– अब अपने वर्तमान जिले का नाम लिखिए.
– अपने क्षेत्र का नाम लिखिए (ग्रामीण या शहरी).
– अपने ब्लॉक को सेलेक्ट कीजिए.
– अपने स्कूल का नाम सेलेक्ट कीजिए.
– अपने सैलरी बैंक एकाउंट नंबर को इंटर कीजिए.
– अपना पैन कार्ड नंबर इंटर कीजिए.
– अपना आधार कार्ड नंबर इंटर कीजिए.
– अपनी ज्वाइनिंग की तारीफ इंटर कीजिए.
– जिस स्कूल में ट्रांसफर चाहते हैं उसका नाम इंटर कीजिए.
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआत : 20 मई 2019
ऑनलइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मई 2019
कार्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि : 26 मई 2019
