अब से कुछ देर में आयेगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, https://apnauttarpradesh.co.in पर आसानी से देखें रिजल्ट

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: आज दोपहर 12.30 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result 2019) के 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे. परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट up result.nic.in पर जारी होगा. इस साल इंटरमीडिएट में 2611319 छात्र पंजीकृत हुए थे. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 2 मार्च के बीच किया गया था. परीक्षा पास करने के लिए कम से कम परीक्षार्थियों को हर विषय में 35 फीसदी अंक लाने होंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट?
1. पहले ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाएं.
2. वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने 10वीं और 12वीं के नतीजे का लिंक दिखाई देगा
3. 12वीं के नतीजे वाले लिंक पर क्लिक करना है. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
4. यहां आपको अपना रोल नंबर डालना है और फॉर्म को सबमिट करना है.
5. फॉर्म सबमिट होने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.

अगर छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं है तो वह आंसर शीट की दोबारा जांच करा सकता है. इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने के बाद दी जाएगी. इस बार 230 इवेल्यूएशन सेंटर्स पर यूपी बोर्ड की कुल 3.20 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं. इनमें 1.30 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं 12वीं की थीं. इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए 8354 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जिसमें 1,314 केंद्र संवेदनशील और 448 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र थे. इस साल करीब 11 लाख परीक्षार्थियों ने बीच में परीक्षा छोड़ दी थी. कहा जाता है कि इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा छात्र बांग्लादेशी थे.

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए UP12 स्पेस रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें.
3. मैसेज भेजने के लिए ध्यान रखें कि आप SMS रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजें.

UP Board 2018 के नतीजे
2018 के नतीजों पर गौर करें तो 12वीं की परीक्षा में कुल 78.40 फीसदी छात्राएं और 67.40 फीसदी छात्र पास हुए थे.

UP Board 2017 के नतीजे
2017 में कुल 60 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं परीक्षा में 81.18 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 82.62 फीसदी छात्र पास हुए थे. 2017 बोर्ड के नतीजे 9 जून को जारी किए गए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *