लखनऊ : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं, परीक्षार्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला हैं, क्योंकि रिजल्ट जारी होने की तारीख तय हो चुकी है. बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 20 अप्रैल को नतीजे घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ‘अपना उत्तर प्रदेश’ के विश्वासनीय सूत्रों से पता चला है कि बोर्ड 20 अप्रैल को रिजल्ट डिक्लेयर कर देगा.
पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’
57 लाख बच्चे कर रहे इंतजार
बता दें की उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है, इस बार परिक्षा में करीब 57 लाख बच्चे बैठे थे, इस साल हाईस्कूल परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी 2019 तक आयोजित की गई थी. वहीं क्लास 12 का एग्जाम 7 फरवरी से 2 मार्च 2019 तक आयोजित हुआ था. यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार 31,95,603 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए 26,11,319 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
ऐसे देंखे रिजल्ट
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
स्टेप 1: रिजल्ट के लिए आपको वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अब नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा.
स्टेप 4: अब आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
स्टेप 5: भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑफट ले पाएंगे.
