लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर ने लोगों की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ा दी हैं. यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार के कड़े नियम तय किए है।
1- शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा
2- एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा
3- एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा
4- कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा
5- कंटेनमेंट जोन के लोगों को 14 दिन तक इसी स्थिति में रहना पड़ेगा
6- इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी
7- सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों को आदेश जारी कर दिया गया
8- बहुमंजिले अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे
9- एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा
10- एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्लॉक सील होगा
11- 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा
