यूपी ने बनाया सबसे ज्यादा टीकाकरण कीर्तिमान, पहले ही बना चुका है सर्वाधिक कोरोना जांच का रिकॉर्ड, सीएम बोले…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: देश के सबसे प्रदेश उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH)  ने सबसे ज्यादा कोरोना जांच के बाद अब टीकाकरण में सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए एक और नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. दरअसल, मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में 25 लाख 14 हजार 483 टीके लगाए गए जो एक बड़ा रिकॉर्ड है.यह आंकड़ा देश के दूसरे राज्यों से बहुत ज्यादा है. और इस टीकाकरण से कुल टीकाकरण के मामले में भी उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH)ने महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल समेत दूसरे कई राज्‍यों से आगे निकलते हुए अब तक कुल 5करोड़ 14 लाख 89 हजार 309 लोगों के टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले मध्यप्रदेश में 21 जून को 17 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थी ।

सीएम बोले, नहीं आने देंगे टीकों में कमी
वहीं श्रावस्ती में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) ने कहा कि इतना ज्यादा टीकाकरण देश के किसी प्रदेश में नहीं हुआ है. जरूरत के मुताबिक टीकाकरण जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि, टीकों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कैसे बना रिकॉर्ड
दरअसल, बीते 4 जुलाई को प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड यूपी में दर्ज हुआ था. यूपी में 12 हजार 305 वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए थे. जिसमें 12,222 सरकारी और 83 प्राइवेट बूथ शामिल हैं. वहीं 31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें योगी सरकार (CM YOGI ADITYANATH) की ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट) की रणनीति कारगर साबित होती दिखाई दी है. आंशिक कोरोना कर्फ्यू और सर्वाधिक वैक्सीनेशन का बड़े पैमाने पर असर हुआ ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *