बनारस में प्रियंका गांधी की हुंकार रैली आज, लखीमपुर कांड पर बीजेपी को बनाएंगी निशाना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

वाराणसी. कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) से किसान न्याय रैली (Kisan Nyaya Rally) को संबोधित करेंगी. इस दौरान वे कृषि कानून और लखीमपुर कांड के सहारे कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज भी करेंगी. प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहेंगे. प्रियंका गांधी साढ़े 12 बजे के करीब जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिरऔर दुर्गा मंदिर में पूजा भी करेंगी.

प्रियंका गांधी की रैली को देखते कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. इतना ही नहीं कुछ कोंग्रेसियों ने तो पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का अवतार तक बता दिया. जिसपर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है और इसे देवी-देवताओं का अपमान बताया.

रैली भव्य बनाने में जुटे नेता
रैली भव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया. इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी. उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से रैली में भारी संख्या में जुटने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *