नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार किड्स में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और वायरल वीडियो का खास लिंक है. सुहाना खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुहाना अपने दोस्तों के साथ पोल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सुहाना खान के मूव्स और स्टेप्स देखकर ऐसा लग रहा है मानों वो कोई प्रोफेशनल डांसर हों.
पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुहाना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इससे पहले भी सुहाना ने कई वीडियो वायरल हुए हैं. वीडियो के कारण कई बार सुहाना को ट्रोल किया जा चुका है. लोगों का कहना था कि सुहाना अपने पापा के पैसों को बर्बाद कर रही हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि सुहाना की उम्र एंजॉय करने की है और उसमें कोई बुराई नहीं है.
देखिए सुहाना का पोल डांस का VIDEO…
