विकास दुबे ने दोस्त से की थी गद्दारी, भगायी थी उसकी बहन

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : विकास दुबे का अब मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिसके आने के बाद कुछ नई कहानियां सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी. इस शादी के रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे. उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था. इन दिनों विकास के काम रिचा खुद देख रही थी. 2 जुलाई को 8 पुलिसवालों को हत्या के बाद से रिचा भी फरार है.

25 साल पहले दोस्त था विकास, 20 साल पहले बहन से लवमैरिज की
खबर सामने आ रही है कि विकास और उसकी पत्नी का भाई ज्ञानेन्द्र 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे. दो आपराधिक केसों में ज्ञानेन्द्र का विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया. यहीं पर अपना कारोबार कर रहा है. करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी. इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं है. 10-15 साल से विकास से बात भी नहीं हुई है. ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था. बड़ी मुश्किल से वह फिर से कब्जा कर पाया है.

विकास की बुआ के घर हुई थी पहली मुलाकात

विकास दुबे की जो लव स्टोरी सामने आई है, उसके अनुसार विकास कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था. पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई. रिचा को उसके पापा प्यार से सोनू कहते थे. रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली. दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा. विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया. विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे. इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया.

भगाकर की रिचा से शादी

इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं. विकास को भी घर आने से मना कर दिया. इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी. विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली. कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई. बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी. इधर, रिचा का भाई विकास का राइट हैंड बनकर काम करने लगा. उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हो गए.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *