कौन हैं संजय निषाद ?, जिन्होंने माया अखिलेश के गठबंधन को मुश्किल में डाला

अपना चुनाव अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : तीन दिन पहले लखनऊ के समाजवादी पार्टी दफ्तर में मोदी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में शामिल होने वाले संजय निषाद अब बीजेपी के साथ जुड़ गए हैं, गठबंधन से अलग होकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसके बाद माना जा रहा है वो जल्द ही एनडीए का हिस्सा हो जाएंगे, मगर चारों और चर्चा है कि कौन हैं संजय निषाद जिन्होंने एक झटके में ही गठबंधन को मुश्किल में डाल दिया है.

इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक चलाते थे
करीब 10 साल पहते तक संजय निषाद, गोरखपुर के गीता वाटिका रोड पर अपनी इलेक्ट्रो होम्योपैथी की क्लीनिक चलाते थे. डॉ. संजय क्लीनिक चलाने के साथ-साथ इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता दिलाने के लिए भी संघर्ष करते रहे. उन्होंने 2002 में पूर्वांचल मेडिकल इलेक्ट्रो होम्योपैथी एसोसिएशन का गठन किया. वह इसके अध्यक्ष बने. इस विधा को मान्यता दिलाने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट भी गए. वह राजनीति में दो दशक से सक्रिय रहे हैं. वह सबसे पहले बामसेफ से जुड़े. वह कैम्पियरगंज विधानसभा से एक बार चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

पीएम मोदी को लेकर वरुण गांधी ने दिया ये बयान, अब क्या कहेंगे मोदी ?

उपजातियों को किया एकजुट
वर्ष 2008 में उन्होंने ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी वेलफेयर मिशन और शक्ति मुक्ति महासंग्राम नाम के दो संगठन बनाए. उन्होंने निषाद पार्टी से पहले राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद बनायी और बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष निषादों की विभिन्न उपजातियों को एक करने का प्रयास किया, उन्होंने ‘मछुआ समुदाय की 553 जातियों को एक मंच पर लाने’ की मुहिम शुरू की. उन्होंने निषादों को बताया कि निषाद वंशीय समुदाय की सभी पर्यायवाची जातियों को एक मानते हुए अनुसूचित जाति में शामिल करने पर समाज का फायदा होगा..

उपचुनाव में पार्टी को मिली पहचान
पूर्वांचल में निषाद समाज की संख्या करीब 17 फीसदी है, ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए इस समाज को खारिज करना मुश्किल है, गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और योगी के गढ़ में बीजेपी को हराकर सुर्खियों में आए, इस चुनाव में पहली बार इस पार्टी की अहमियित दिखाई दी.

यूट्यूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *