नई दिल्लीः मुंबई में इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट के 9वें सीजन का आयोजन किया गया. इस समारोह की खास बात यह थी कि इसमें 14 देशों के 325 शहरों ने हिस्सा लिया था. कई देशों की भागीदारी के कारण यह समारोह और भी खास हो गया था.
35000 फिल्म निर्माताओं के लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा हिस्सा ये था कि इसमें 35,000 फिल्म निर्माता और 1700 टीमों ने हिस्सा लिया था, ताकि अवॉर्ड को अपने खाते में कर सके. इस बेहद कठिन चुनौती के बारे में बात करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि यह सार्थक विषय चिपको आंदोलन और उसकी प्रेरक शक्ति गौरा देवी के केंद्र में रखकर उत्कृष्ट फिल्म का निर्माण इस सीमित समय किया गया है.
कई मेहमान बनें कार्यक्रम का हिस्सा
इस कार्यक्रम में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में महबूब स्टूडियो से अभिषेक चौबे, पन नलिन, प्रदीप सरकार, जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेई, अभिषेक चौबे, ईशान खट्टर , राजकुमार राव, जकिर खान जैसे फिल्मी जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया.
