लखीमपुर : जिले में कोरोना वायरस के खौफ के बीच यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही ड्यूटी के साथ मा का फर्ज अदा करते बखूबी देखा जा सकता हैं. महिला सिपाही की तारीफ यूपी पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह ड्यूटी के साथ मां का फर्ज निभाना वाकई कठिन कार्य है. इसके लिए महिला सिपाही की जितनी तारीफ की जाए कम है
वर्दी में मां का फर्ज
जब कोई भी मां घरों के दरवाजों से अपने लाडलों को निकलने नहीं दे रही कि कहीं उन्हें कोरोना वायरस न पकड़ ले. ये पुलिसवाली मां अपने एक साल के बच्चे को सीने से लगाए देश के लिए ली गई शपथ और एक मां के फर्ज को बावर्दी दुरुस्त हो बखूबी निभा रही है. महिला सिपाही का नाम सीमा सिंह है. महिला के दो बच्चे हैं एक को पति साथ ले जाता है, एक को वो खुद ड्यूटी पर साथ रखती है.
पति भी स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं
यूपी पुलिस के महिला थाना में तैनात सीमा सिंह एक सिपाही भी हैं और एक मां भी. पर आजकल लॉकडाउन में अपने बच्चों को सेहत को लेकर भी फिक्रमंद है. वह मां अपने बच्चों को रोज सुबह तैयार करती है एक को पति ले जाता है. पति सर्वेन्द्र सिंह भी स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं. बड़े बेटे को सर्वेन्द्र लेकर जाते हैं तो छोटे को सीमा सिंह लेकर आती हैं. सीमा सिंह महिला थाने में तैनात हैं, पर अपनी ड्यूटी को लेकर सजग और सतर्क भी. एक मां के रूप में भी वो अपने बच्चों का ख्याल भी रखती हैं. सीमा सिंह पूरे जज्बे के साथ बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हैं और कोरोना के प्रति लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहती हैं
(लखीमपुर खीरी से गोपाल गिरी की रिपोर्ट)
