लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh)के 25 हजार होमगार्ड (Homeguards) एक झटके में बेरोजगारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दीवाली के त्यौहार से पहले उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड्स की सेवा समाप्त कर दी गई है. बजट का हवाला देकर इन होमगार्ड्स Homeguards की ड्यूटी खत्म की गई है. और अब ये आंकड़ा 40 हजार तक जा पहुंचा है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिए ते वेतन बढ़ाने के आदेश
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स Homeguardsके वेतन को लेकर एक बड़ा आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट (Supreme COurt)ने अपने आदेश में होमगार्ड के जवानों को भी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के बराबर देनिक वेतन देने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद हजारों होमगार्डस के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी थी. लेकिन अब हटाए जाने के आदेश के बाद निराशा ही निराशा है.
सरकार ने दिया बजट का हवाला

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में होमगार्ड Homeguardsका वेतन 500 रुपए से बढ़कर 672 रुपए हो गया था. इसका सीधा प्रभाव पुलिस (UP POLICE) के बजट पर पड़ रहा था. इसी वजह से यह निर्णय लिया गया. 28 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया था. अब पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की ओर से जारी आदेश के बाद इनकी तैनाती तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है.
25 के बजाए 15 दिन की ड्यूटी मिलेगी
प्रदेश के होमगार्ड्स (Homeguards) महीने पर एक निश्चित सैलरी के बजाए दैनिक वेतन पर काम करते हैं. अभी तक उन्हें करीब 25 दिन की ड्यूटी मिलती थी उसी आधार पर पैसे मिलते थे लेकिन बाकी बते होमगार्ड्स(Homeguards) की ड्यूटी में भी इनकी संख्या में 32 फीसदी तक की कटौती की गई है. होमगार्ड (Homeguards) को 25 दिन के बजाय अब 15 दिनों की ही ड्यूटी मिलेगी. बताया जा रहा है कि, अब तक 40 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है। होमगार्ड को 25 दिन के बजाय अब 15 दिनों की ही ड्यूटी मिलेगी, कानून व्यवस्था में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स (Homeguards) की संख्या में भी 32 फीसदी तक की कटौती की गई है.
