अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

फैजाबाद : अयोध्या में रविवार को दोपहर के वक्त बड़ा भक्तमाल की बगिया में विश्व हिंदू परिषद की विराट धर्मसभा होनी है जिसके लिए रामभक्त इक्ट्ठा हो रहे हैं. नगर में रामभक्तों का जत्था पहुंचने लगा है. वैसे तो शहर में गांड़ियों के प्रवेश को रोक दिया गया लेकिन रामभक्त राम के जय घोष के साथ पैदल ही सभा के लिए पहुंच रहे हैं. इस महासभा में 3 लाख से ज्यादा रामभक्तों के पहुंचने+ की संभावना जतायी गयी है.

विहिप की धर्म सभा और शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखी गयी है. आपको बता दें कि शनिवार की सुबह भक्तों को रामलला तक जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई लेकिन शिवसेना का आशीर्वाद समारोह खत्म होते ही हर गली चौबारे और सड़कों पर जवानों की तैनाती कर दी गयी. अयोध्या में रविवार को होने वाली धर्मसभा के लिए गोरखपुर से भी कई लोग पहुंच रहे हैं. रविवार से सोमवार तक पुलिस विशेष रूप से इन रामभक्तों के लिए सर्तक रहेगी.

सुरक्षा में तैनात किए गए 70 हजार सुरक्षाकर्मी
एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक अयोध्या में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है. पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया. हर प्वाइंट पर पीएसी, क्यूआरटी सहित थाना पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है. एसएसपी से मिली जानकारी के लिए प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. सभी अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी सूचना आने पर उसे गंभीरता से लिया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए.

शनिवार को शिवसेना के आगमन और पूजा अर्चना को लेकर फैजाबाद से अयोध्या प्रवेश मार्ग पर पहली बैरिकेडिंग जालपा देवी चौराहे पर की गयी थी. यहीं चौराहे पर बने गेट पर बैरिकेडिंग लगायी गयी थी ताकि किसी तरह के वाहनों को प्रवेश न कराया जा सके. आपको बता दें कि शनिवार को राम मंदिर निर्माण की हुंकार भरने अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीजेपी पर राम मंदिर बनाने का दबाव बनाया और सियासत में 34 साल से साथ रहे बीजेपी, पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा.

शनिवार को 6 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार को अल्टिमेटम दे दिया कि उन्हें राम मंदिर बनाने की तारीख चाहिए. उन्होंने ये तक कहा कि मोदी सरकार मंदिर पर संसद में अध्यादेश लाए तो शिवसेना उनका साथ देगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *